मतदाता सूची संशोधन एक जुलाई से
भोपाल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2014-15 के लिए राज्य निर्वाचन
आयोग ने फोटो मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
पंचायतों के आम निर्वाचन के लिए फोटो मतदाता सूची तैयार करने का काम एक
जुलाई से शुरू होगा, जबकि दावा आपत्तियों के निराकरण के बाद 10 नवंबर को
अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयुक्त आर. परशुराम ने बताया कि सूचियां एक जनवरी
2014 के आधार पर तैयार की जाएंगी। मतदाता सूची तैयार करने के लिए
कर्मचारियों का चयन और प्रशिक्षण 3 जुलाई तक होगा। 7 जुलाई तक विधानसभा
निर्वाचन नामावली विकास खण्डवार छांटकर सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को
उपलब्ध कराई जाएंगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com