रघुनंदन शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष के मानद सलाहकार का पदभार ग्रहण किया
भोपाल :भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा लोकसभा के मानद सलाहकार मनोनीत किये गये है। उन्होनें आज लोकसभा के सांसदों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अवसर पर सांसदों के समक्ष स्वागत भाषण देते हुए अपना कार्यभार ग्रहण किया।श्री रघुनंदन शर्मा को प्रशिक्षण का स्थायी रूप से दायित्व सौंपा गया है, तथा लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने संस्कृति अध्ययन का कार्य भी सौंपा है। प्रदेश संगठन के पदाधिकारी को केन्द्र में दायित्व सौंपे जाने का यह पहला अवसर है और इसे उत्साहजनक शुरूआत माना जा रहा है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com