-->

Breaking News

मोदी के नेतृत्व में भारत तकनीकी कौशल की ओर अग्रसर : नंदकुमार

भोपाल :भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद नंदकुमार सिंह चौहान  ने पीएसएलवी सी-23 रॉकेट के सफल प्रक्षेपण पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी देश के तकनीकि कौशल के विकास से उस देश के विकास की गति आंकी जा सकती है। एनडीए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के 34 दिनों के भीतर ही पीएसएलवी सी-23 का सफल प्रक्षेपण होना सरकार के इसी तकनीकी कौशल की बानगी है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत समग्र विकास की ओर अग्रसर है।

उन्होनें कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में भारत ने पहली बार पीएसएलवी के जरिये विदेशी उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित कर विश्व बिरादरी को भारत के कौशल, तकनीकी का परिचय करवाया था और सभी देशों को यह बता दिया था कि भारत हर क्षेत्र में सक्षम नेतृत्व कर सकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, श्री अटल जी के उसी तकनीकी कौशल अभियान को आगे बढ़ा रहे है।

नंदकुमार सिंह चैहान ने बताया कि भारत ने 1999 से लेकर अब तक पीएसएलवी सी के जरिये 35 उपग्रह अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक स्थापित किये है। मोदी सरकार के नेतृत्व में इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) द्वारा पीएसएलवी सी-23 के सफल प्रक्षेपण के बाद अब भारत द्वारा अंतरिक्ष में विदेशी उपग्रहों की संख्या 40 हो गई है। उन्होनें कहा कि हर देश के भीतर हर क्षेत्र में काबलियत होती है, बशर्त देश का नेतृत्वकर्ता सक्षम हो। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत  स्वाभिमान के साथ आर्थिक, सामाजिक और कौशल विकास की ओर प्रगति के पथ अग्रसर हो रहा है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com