ईराक में आतंकियों ने दो और बॉर्डर क्रॉसिंगों पर किया कब्जा
बगदाद: ईराक में सुन्नी आतंकियों ने दो सीमा क्रॉसिंगों पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है। कब्जा की जाने वाली जोर्डन और सीरिया की सीमा है।प्रधानमंत्री के लिए यह एक और झटका है और लड़ाई जार्डन के द्वार तक पहुंच गई है जो अमेरिका का अहम सहयोगी है। ईराकी अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने सरकारी बलों के हटने के बाद जोर्डन से सटे तूरैबिल क्रॉसिंग और सीरिया से सटे अल वलीद क्रॉसिंग पर कब्जा जमा लिया।
‘इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लेवांत’ (आईएसआईएल) के चरमपंथियों ने रवा और अना शहरों पर कब्जा कर लिया है। ईराकी नागरिकों का कहना है कि आतंकियों ने अल कईम क्रासिंग पर भी नियंत्रण स्थापित कर लिया। तिकरित के पूर्व में स्थित अल आलम इलाके में सरकार समर्थक लड़ाकों और सुरक्षा बलों तथा चरमपंथियों के बीच झड़प हुई है।
आतंकियों ने प्रांतीय गवर्नर की महिला मामलों की सलाहकार की हत्या कर दी। आईएसआईल का मकसद इराक और सीरिया को मिलाकर एक इस्लामिक देश की स्थापना करना है। सीरिया में यही संगठन राष्ट्रपति बशर अल असद के खिलाफ विद्रोह में प्रमुख ताकत है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com