-->

Breaking News

बल्ड टेस्ट बचा सकती है हेपेटाइटिस के मरीजों की जान

नई दिल्ली:  विशेषज्ञों का कहना है कि उचित रोकथाम और उपचार के साथ ही एक आसान सी रक्त जांच 80 प्रतिशत से अधिक हेपेटाइटिस सी और 60 प्रतिशत से अधिक हेपेटाइटिस बी के मरीजों को बचा सकती है। नेशनल लिवर फाउंडेशन (एनएलएफ), मुंबई के संस्थापक ट्रस्टी समीर शाह ने बताया कि हेपेटाइटिस के अधिकांश मरीजों को इस बीमारी का पता उस स्टेज में आकर चलता है, जब यह असाध्य हो जाती है।

इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए इन जांचों के बारे में जानकारी होना जरूरी है। नेशनल लीवर फाउंडेशन एक गैर सरकारी संस्था है, जो भारत में लिवर की बीमारियों के प्रति जागरूकता का प्रचार और उसकी रोकथाम कर रही है। हेपेटाइटिस बी संक्रमण की गंभीरता के साथ ही आपके लिवर का स्वास्थ्य परखने के लिए कुछ जांच जरूरी हैं। मुंबई के ग्लोबल अस्पताल के हेप्टोलॉजी विभाग के प्रमुख शाह ने बताया कि हेपेटाइटिस बी सतह प्रतिजन (एचबीएसएजी) जांच दर्शाती है कि आप अन्य व्यक्तियों को आसानी से एचबीवी पास कर सकते हैं या नहीं।

उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस बी कोर प्रतिजन (एचबीसी विरोधी) प्रतिरक्षा जांच यह निर्धारित करती है कि आप पहले या अभी हेपेटाइटिस बी संक्रमण से ग्रस्त हैं या नहीं। इसी तरह हेपेटाइटिस सी संक्रमण का भी कुछ जांच के जरिए पता लगाया जा सकता है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com