-->

Breaking News

राज्यपालों को हटाना राजनीतिकरण: जोगी

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने आरोप लगाया है कि सत्ता में आते ही भाजपा सरकार द्वारा राज्यपालों को हटाना अपने राजनीतिक उद्देश्यों को हासिल करने की योजना है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए राजनीतिकरण है।

जोगी ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने जिन मुद्दों को आधार बनाकर सत्ता हासिल की है, उन मुद्दों को प्राथमिकता न देकर मात्र खोखले दावे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ केन्द्र कड़े फैसले की बात करते हुए जनता को तैयार रहने के लिए कहता है वहीं दूसरी तरफ अन्य देशों को साढ़े चार सौ करोड़ रुपए प्रदान कर रहा है।

इसी तरह प्रदेश सरकार मनमानीपूर्ण रवैये को अपनाते हुए गरीबी रेखा के राशन कार्डों को निरस्त कर गरीबों को भुखमरी के कगार पर ले जा रही है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com