-->

Breaking News

अब रसोई गैस सिलिंडर हर महीने मिलेगा 10 रुपए महंगा!

नई दिल्ली : मोदी सरकार में अच्छे दिन आने वाले हैं, भूल जाइए। समझिए यह एक सपना था जो नींद से जागने के साथ ही खत्म हो गया। अब ताजा खबर ये आ रही है कि रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में भी इजाफा होगा वो भी हर महीने। उम्मीद नहीं, आशंका जताई जा रही है कि मोदी सरकार बजट के बाद हर महीने एलपीजी सिलिंडर के दाम में 10 रुपए का इजाफा कर सकती है। एलपीजी और पेट्रोलियम पर बढ़ते सब्सिडी के बोझ से निजात पाने के लिए सरकार अपनी तेल नीति में बड़ा बदलाव कर सकती है।

सब्सिडी वाले सिलिंडर की कीमत वर्तमान में 414 रुपए है। जबकि इसका बाजार मूल्य 905 रुपए है। अगर हर महीने सिलिंडर की कीमत में 10 रुपए का इजाफा होता है तो तेल सब्सिडी बिल में 7000 करोड़ रुपए की कमी की जा सकती है।

इराक संकट की वजह से कच्चे तेल की कीमत में आए भारी उछाल की वजह से इस साल तेल सब्सिडी 1.40 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। अगर सरकार एलपीजी सिलिंडर की कीमत बढ़ाने का निर्णय लेती है तो यह डीजल की कीमत में हर महीने 50 पैसे की बढ़ोतरी वाले मॉडल पर ही आधारित होगी। इस मॉडल को यूपीए-2 के कार्यकाल में जनवरी 2013 में अपनाया गया था।

पीएमओ के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम पिछले 9 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर हैं। ऐसी स्थिति में सरकार कड़े कदम उठाने के लिए मजबूर है। इससे पहले सरकार रेलवे किराये और माल ढुलाई में इजाफे की घोषणा कर चुकी है। ऐसे में अगर एलपीजी सिलिंडर की कीमत में भी 10 रुपए प्रति महीने के हिसाब से बढ़ोतरी होती है तो इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com