रणबीर को पसंद है आलिया
मुंबई :बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों खुद को बहुत लकी समझ रही हैं। इसका कारण कोई और नहीं बल्कि रॉकस्टार रणबीर कपूर है। दरअसल रणबीर को अलिया पसंद आने लगी हैं। आलिया ने अब तक तीन फिल्में कर चुकी है और उनकी चौथी फिल्म ‘हम्टी शर्मा की दुल्हनिया’ जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वरुण धवन उनके को स्टार हैं।
आलिया ने अब तक अपनी फिल्मों में कई बड़े सितारों के साथ काम किया है, लेकिन लंबे समय से उनकी नजर रणबीर कपूर पर थीं। वह मीडिया में बहुत बार कह चुकी हैं कि मैं रणबीर की बहुत बड़ी फैन हूं, मैं उनके के साथ काम करना चाहती हूं लेकिन रणबीर की तरफ से इस बारे में कोई जवाब ही नहीं आ रहा था। आखिरकार आलिया का इंतजार अब खत्म हो गया है क्यूंकि हाल ही में रणबीर ने खुद कहा कि अगर मौका मिला तो उन्हें आलिया के साथ काम करके बेहद खुशी होगी।
गौरतलब है कि रणबीर एक बाइक कंपनी के ब्रांड एंबसडर हैं और इसी कंपनी ने हाल में आलिया को भी साइन किया है। पिछले दिनों रणबीर इस कंपनी के एक इवेंट में मौजूद थे और उनसे जब पूछा गया कि क्या वह आलिया के साथ इस बाइक के किसी विज्ञापन में दिखना पसंद करेंगे? रणबीर ने तुरंत जवाब दिया क्यों नहीं।
रणबीर ने आगे भी कहा कि सिर्फ विज्ञापन ही क्यों, अगर अच्छी स्क्रिप्ट मिली तो मैं आलिया के साथ फिल्म में भी काम करना चाहूंगा। रणबीर ने कहा, ‘मुझे नहीं पता था कि आलिया भी इस कंपनी की ब्रांड एंबसडर बन गई हैं, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही यह भी कहता हूं कि अगर मौका मिला तो हम दोनों साथ में मिलकर कोई फिल्म जरूर करेंगे।’

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com