-->

Breaking News

बाजार में जोरदार उछाल, 7560 के करीब निफ्टी

मुंबई : सप्ताह के पहले दिन बाजार में जोरदार कारोबार देखा जा रहा है। बजट से पहले वाले हफ्ते में बजट पूर्व रैली की शुरूआत हो चुकी है। दिग्गजों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी अच्छी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

फिलहाल बी.एस.ई. का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडैक्स सेंसेक्स 173.35 अंक यानि 0.69 फीसदी की बढ़त के साथ 25273 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एन.एस.ई. का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडैक्स निफ्टी 50.25 अंक यानि 0.67 फीसदी चढ़कर 7559 के स्तर पर आ गया है।

बाजार के सभी सेक्टोरियल इंडैक्स में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। सबसे ज्यादा बढत कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में देखी जा रही है और बैंक सैक्टर भी उछाल पर है। रियल्टी सेक्टर में भी तेजी देखी जा रही है। कैपिटल गुड्स, पावर और हैल्थकेयर सैक्टर भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com