-->

Breaking News

शिवराज इस्तीफा दें, व्यापमं घोटाले की हो CBI जांच: सिंधिया

इंदौर : मध्य प्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के करोड़ों रुपये के कुख्यात घोटाले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रियों और उनके नजदीकी लोगों के शामिल होने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सूबे के मुखिया से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की।
  
सिंधिया ने संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिये, ताकि व्यापमं घोटाले की निष्पक्ष जांच हो सके। उनके मंत्री और आसपास के लोग इस घोटाले में शामिल हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने व्यापमं घोटाले में प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की तहकीकात पर सवाल उठाते हुए इस मामले की सीबीआई जांच की मांग भी की।

सिंधिया ने कहा कि व्यापमं घोटाले की जांच करना एसटीएफ के बस की बात नहीं है। इस मामले की जांच सीबीआई से करायी जानी चाहिये। पहले इन लोगों (भाजपा नेताओं) को सीबीआई जांच से डर लगता था। लेकिन अब उन्हें सीबीआई से व्यापमं घोटाले की जांच कराने में किस बात की हिचक है।

सिंधिया ने कहा कि प्रदेश सरकार के जिम्मेदार लोगों को व्यापमं घोटाले की गड़बड़ियों की जिम्मेदारी लेनी चाहिये और इस मामले में पूरी पारदर्शिता के साथ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिये। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार को महंगाई, रेलवे किराये और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में कथित इजाफे पर भी घेरा।
  
उन्होंने बलात्कार के आरोप से घिरे केंद्रीय मंत्री निहाल चंद मेघवाल की ओर इशारा करते हुए कहा, जिन लोगों पर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के आरोप लग रहे हैं, वे आज केंद्रीय मंत्रिमंडल में बैठे हैं। भाजपा की कथनी और करनी में इतना अंतर क्यों है।
  
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, चुनाव से पहले भाजपा की ओर से कहा जाता था कि अच्छे दिन आने वाले हैं। लेकिन मैं मोदी सरकार के 30 दिन के कार्यकाल के आधार पर एक नागरिक के रूप में कह रहा हूं कि यह सरकार जनता की आशाओं पर पूरी तरह खरी नहीं उतर सकी है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com