-->

Breaking News

CM शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस के खिलाफ करेंगे मानहानि का दावा

खजुराहो (मप्र): खजुराहो में आयोजित बीजेपी के नव निर्वाचित सांसदों एवं विधायकों के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले की गूंज के बीच बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ मानहानि का दावा करने की घोषणा की है।अभ्यास वर्ग के समापन के बाद केंद्रीय इस्पात श्रम और रोजगार मंत्री एवं प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा इस मसले पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सोमवार को मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाएंगे।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस मसले पर राज्य सरकार का बचाव किया था। लेकिन केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज इस मसले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर इतना ही कहा कि जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

दूसरी तरफ, प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में मुख्यमंत्री की संलिप्तता को आरोप लगाने वाले प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता केके मिश्रा पर ही आरोप लगाया कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया कि कहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे इसका श्रेय नहीं ले जाएं। उन्होंने कहा कि दरअसल कांग्रेस अंतर्कलह का शिकार होकर समाचार पत्रों और मीडिया का उपयोग कर रही है।मिश्रा ने कहा कि अगर कांग्रेस के पास कोई प्रमाण है तो वह उन्हें एसटीएफ या कोर्ट को दे सकते हैं। इस प्रकार चरित्र हत्या की राजनीति क्यों कर रहे हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com