-->

Breaking News

ये क्या कह गई गुजरात की CM?

नई दिल्ली: गुजरात के सूरत में एक कार्यक्रम के दौरान गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल की जुबान फिसल गई। आनंदीबेन ने कम होती लड़कियों की आबादी पर टिप्पणी करते हुए लड़को को रिजेक्टेड माल कह डाला। गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल मुख्यमंत्री बनने के बाद कल पहली बार सूरत के दौरे पर थी। यह बात उन्होंने स्कूली बच्चो के प्रवेश के एक कार्यक्रम के दौरान बताई।

सूरत के खरवाशा इलाके की महानगर पालिका संचालित स्कुल में गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने मासूम छात्रों को स्कूल में प्रवेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री का भाषण भी रखा गया। मासूम बच्चे और उनके अभिभावकों की भीड़ के बीच मुख्यमंत्री शिक्षा विषय पर बोलते-बोलते कम होती लड़कियों की आबादी पर बोलने लगीं पर मुख्यमंत्री ने लड़कियों की कम होती आबादी पर टिप्पणी की और कहा आनेवाले पांच-सात साल के बाद लड़कियों की कम आबादी उनके ही फायदे में होंगी, लड़कियां अनपढ़-गंवार लड़कों को नापसंद कर सकेंगी मानो रिजेक्टेड माल की तरह।

आनंदी बेन पटेल ने कहा, "यहां बेटिया आ के बोल गई, आपको कही लगा के लड़कियां पीछे है, लगा कही पीछे है, लड़किया आगे है और अब ऐसा वक्त आ रहा है मैं देख रही हुं पांच या सात साल बाद लड़कियां यानी हमारे लिए तो अच्छा,  लड़कियों की आबादी कम हो तो सिलेक्शन करने में दिक्कत नहीं होगी। रिजेक्टेड माल कर देगी, यह लड़का कम पढ़ा लिखा है मुझे नहीं चलेगा। मैं तो ज्यादा पढ़े-लिखे लड़के को पसंद करुंगी। लड़को के लिए सवाल उठेगा, आज की पढ़ी लिखी लड़की तैयार हो कर अपना परफॉर्मेंस देगी तब मेला-घेला, कमजोर लड़को को पसंद ही नहीं करेगी। एक तो लड़कियां कम है वैसे में वे रिजेक्टेड माल को पसंद नहीं करेगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com