IIT दिल्ली टॉप 100 एशियाई विवि में
नई दिल्ली :
वार्षिक एशियाई विश्वविद्यालय रैंकिंग के मामले में भारत ने नाटकीय ढंग से
सुधार दिखाया है क्योंकि शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों की इस सूची में भारत
के भी 10 संस्थान शामिल हैं।द टाइम्स हायर एजुकेशन पत्रिका की ‘एशिया
विश्वविद्यालय रैंकिंग-2014’ ने भारत को सबसे ज्यादा सुधार करने वाला देश
बताया। वर्ष 2013 में सूची में भारतीय संस्थानों की संख्या महज 3 थी जो इस
साल बढ़कर 10 तक पहुंच गई है। सूची में शामिल भारतीय संस्थानों में से
शीर्ष पर पंजाब विश्वविद्यालय है और पूरी सूची में इसका स्थान 32वां है।
इसके बाद 45वें स्थान पर आई.आई.टी. खडग़पुर है। 55वें स्थान पर आई.आई.टी.
कानपुर है।
सूची में शामिल भारतीय संस्थानों में से 6 आई.आई.टी. ही हैं। 59वां स्थान आई.आई.टी. दिल्ली और आई.आई.टी. रुड़की के हिस्से संयुक्त रूप से आया है। 74वें स्थान पर आई.आई.टी. गुवाहाटी और 76वें स्थान पर आई.आई.टी. मद्रास हैं। 76वें स्थान पर कोलकाता का जाधवपुर विवि भी है। सूची में शामिल अन्य भारतीय संस्थानों में से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय 80वें और जे.एन.यू. 90वें स्थान पर है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com