-->

Breaking News

DU में 1 जुलाई से हो सकती है एडमिशन!

नई दिल्ली: औपचारिक तौर पर विवादित 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (एफ.वाई.यू.पी) को खत्म किए जाने के साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2014-15 के लिए ताजा दाखिले 1 जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, बी.टेक छात्रों के लिए अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है।कुलपति दिनेश सिंह की ओर से एफ.वाई.यू.पी वापस लिए जाने की घोषणा के एक दिन बाद विश्वविद्यालय की अकादमिक और कार्यकारी परिषद ने नए शैक्षिक सत्र से 3 वर्षीय पाठ्यक्रम लागू करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया।

ईसी सदस्य अभय देव हबीब ने बताया कि अकादमिक परिषद की बैठक में 65 सदस्यों ने 3 वर्षीय पाठ्यक्रम के पक्ष में वोट किया, जबकि 6 ने इस पर विरोध जताया। कार्यकारी परिषद की बैठक में 16 ने बदलाव का समर्थन किया जबकि दो ने विरोध किया। ताजा दाखिले अब 1 जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है।

4 वर्षीय बी.टेक और बैचलर इन मैनेजमेंट साइंसेज पाठ्यक्रम से किस तरह निपटा जाएगा यह अभी पता नहीं चल पाया है। इन विषयों में 2500 से ज्यादा छात्र एक साल पूरा कर चुके हैं। नामांकन के मुद्दे पर गौर करने के लिए बनाई गई प्राधानाध्यापकों की 12 सदस्यीय समिति ने तीन प्रस्ताव दिए जिनमें बी.टेक और बी.एम.एस पाठ्यक्रमों में नए दाखिले नहीं लेने का भी सुझाव है। यह प्रस्ताव दिया गया है कि 30 जून की देर शाम तक कॉलेजों द्वारा कट ऑफ लिस्ट जारी करने के साथ 1 जुलाई से दाखिले शुरू हों।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com