-->

Breaking News

मोदी बोले, राजनीति मेें नहीं होता कोई पूर्ण विराम

सूरजकुंड (हरियाणा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के लिए पहली बार चुन कर आए भाजपा के सांसदों को आगाह किया कि राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता है और विपक्ष से सत्ता तक पंहुचने का महत्वपूर्ण परिवर्तन केवल थोड़ी सी दूरी तय करने के लिए नहीं हुआ है। मोदी ने लोकसभा और राज्यसभा के लिए पहली बार चुन कर आए भाजपा सांसदों के लिए यहां आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘संसद का सदस्य होना एक महत्वपूर्ण बात है और इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

याद रखें कि लोग आपके प्रदर्शन पर सदन में ही नहीं, बाहर भी नजर रखे हुए हैं।’’ पार्टी विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने आगाह किया, ‘‘विपक्ष से राजपक्ष तक पहुंचने का महत्वपूर्ण परिवर्तन केवल थोड़ी सी दूरी तय करने के लिए नहीं हुआ है। यह एक महत्वपूर्ण परिवर्तन है और हमें इसकी अर्थपूर्णता को समझने की कोशिश करनी चाहिए।’’

खुद पहली बार सांसद बने मोदी ने छोटे-छोटे मुद्दों से मोहभंग ना करने का आग्रह करते हुए नव-निर्वाचित सांसदों को याद दिलाया कि राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं पहली बार सांसद रिपीट सांसद बने हैं, वह भी नए हैं और उन्हें भी अपने सीनियर्स से सीखना है।

संसद के दोनों सदनों के लिए पहली बार चुन कर आए पार्टी के 160 से अधिक सांसदों से प्रधानमंत्री ने ‘‘सभी प्रकार की नकरात्मकता’’ से परहेज करने की अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं को औरों से अलग पेश करें। उन्होंने कहा, ‘‘हम एक परिवार हैं और सभी एक लक्ष्य के लिए काम कर रहे हैं, एक दूसरे से सीख कर हमें एक नए सामूहिक दृष्टिकोण को विकसित करने का प्रयत्न करना चाहिए।’’

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com