श्रीनिवासन की ICC चेयरमैन पद पर नियुक्ति से FICA निराशा
मेलबर्न : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संघों के महासंघ (फिका) ने आज कहा कि वह आईसीसी चेयरमैन पद पर एन श्रीनिवासन की नियुक्ति से निराश है। उधर, न्यूजीलैंड क्रिकेट के निदेशक मार्टिन स्नेडन ने इस विवादित भारतीय खेल प्रशासक की नियुक्ति का समर्थन किया।
फिका के निवर्तमान अध्यक्ष पॉल मार्श ने कहा कि वैश्विक संस्था को श्रीनिवासन को अपना चेयरमैन चुनने से पहले उन पर लगे आरोपों पर फैसला आने का इंतजार करना चाहिए था।
मार्श ने कहा, हमने हाल के दिनों में प्रशासन और विश्व क्रिकेट के नेतृत्व के संदर्भ में नये युग का प्रतिनिधित्व करने वाली आईसीसी के स्तर पर काफी बदलाव देखा है। उन्होंने कहा, इस संबंध में फिका की स्थिति हमको पता है। हमारा मानना है कि आईसीसी द्वारा श्रीनिवासन को चेयरमैन बनाए जाने से पहले भारत में उन्हें लेकर जारी विवाद सुलझने का इंतजार करना बेहतर होता। हालांकि न्यूजीलैंड क्रिकेट के निदेशक स्नेडन ने श्रीनिवासन का समर्थन करते हुए कहा कि श्रीनिवासन के खिलाफ आरोप साबित नहीं हुए हैं।
उन्होंने ‘न्यूजीलैंड रेडियो’ से कहा कि श्रीनिवासन के खिलाफ तीन या चार महीनों में जांच पूरी हो जाएगी और इसका परिणाम अदालत को बता दिया जाएगा और अदालत इसे सार्वजनिक करेगी। अगर उस समय कोई समस्या आती है तो आईसीसी को इससे निबटा चाहिए।
इस बीच, आस्ट्रेलियाई मीडिया ने श्रीनिवासन की नियुक्ति पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और अखबारों ने यहां कहा कि यह कदम क्रिकेट की विश्वसनीयता पर ताजा हमला है। ‘द ऐज’ अखबार ने कहा कि अगर श्रीनिवासन यह कहते हैं कि यह साबित हुआ है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया, तो भी तथ्य यह है कि आईसीसी के अन्य सदस्यों द्वारा चेयरमैन पद पर उन्हें नियुक्त करने से इस खेल से भ्रष्टाचार खत्म करने की उनकी सामूहिक इच्छा में विश्वास पैदा नहीं होता है।
अखबार ने कहा कि आईसीसी के नये चेयरमैन के तौर पर मेलबर्न बैठक में श्रीनिवासन की उपस्थिति क्रिकेट की विश्वसनीयता पर ताजा हमला है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com