सेंसेक्स 37 अंक चढ़ा
मुंबई :
बंबई शेयर बाजार में शुक्रवार को दो दिन की गिरावट के सिलसिले पर ब्रेक
लगा तथा सेंसेक्स 37 अंक मजबूत होकर 25,099.92 अंक पर पहुंच गया।
भूराजनीतिक स्थिति को लेकर अनिश्चितता के बीच बजट का इंतजार कर रहे
निवेशकों ने स्वास्थ्य सेवा, आईटी व प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में
ताजा लिवाली की जिससे बाजार की धारणा को बल मिला।
पिछले दो सत्रों में 306.23 अंक गंवाने वाला बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 37.25 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,099.92 अंक पर बंद हुआ। गया। कारोबार के दौरान इसने दिन का उच्च स्तर 25,209.61 अंक भी छुआ। यह 25,032.94 अंक के निचले स्तर तक भी गया। इसी तर्ज पर नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 15.60 अंक या 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,508.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 7,482.30 से 7,538.75 अंक के दायरे में रहा।
सेंसेक्स की कंपनियों में सनफार्मा 3.97 प्रतिशत, टीसीएस 3.85 प्रतिशत, सिप्ला 2.59 प्रतिशत, विप्रो 1.90 प्रतिशत, डॉ रेड्डीज लैब 1.80 प्रतिशत, आईटीसी 1.14 प्रतिशत, बजाज आटो 1.03 प्रतिशत व इन्फोसिस 1.02 प्रतिशत के लाभ के साथ बंद हुए। वहीं, दूसरी ओर हिंडाल्को का शेयर 2.63 प्रतिशत, भेल 2.57 प्रतिशत, भारती एयरटेल 2.08 प्रतिशत, एसएसएलटी 1.78 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.69 प्रतिशत, कोल इंडिया 1.66 प्रतिशत, मारति सुजुकी 1.52 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.32 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 1.30 प्रतिशत तथा टाटा स्टील 1.20 प्रतिशत नीचे आए।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com