-->

Breaking News

उद्धव ठाकरे स्तब्ध, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

मुम्बई : रेल किराये में वृद्धि को ‘स्तब्धकारी’ करार देते हुए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में बात करेंगे और उनसे किराया वृद्धि को वापस लेने की मांग करेंगे।

शिवसेना प्रवक्ता के अनुसार उद्धव ने कहा, ‘किराये में वृद्धि स्तब्धकारी है। शिवसेना के सांसद इस मुद्दे को देखेंगे ताकि वृद्धि वापस ली जाए।’ उन्होंने कहा कि गरीब रेल किराये में इतनी वृद्धि को झेल नहीं कर सकते हैं। यदि वापस लेना संभव नहीं हो तो कम से कम उसे घटाया तो जाए।

21 जून को केंद्र सरकार ने रेलवे के यात्री किराये और माल भाड़े में भारी बढ़ोतरी करने का ऐलान किया था। यात्री किराये में 14.2 फीसदी और माल भाड़े में 6.5 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया गया। यह बढ़ा किराया 25 जून से प्रभावी होना है। रेल किराये में बढ़ोतरी के फैसले के बाद से ही पूरे देश में एनडीए सरकार और पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे दल लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

भाजपा ने कहा है कि यह एक मुश्किल लेकिन सही फैसला है। वित्त मंत्री अरुण जेटली का कहना है कि उपभोगकर्ता सुविधाओं के लिए भुगतान करेंगे तभी रेलवे चल सकती है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह और रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने भी रेल किराये में वृद्धि को जायज ठहराया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कहा है कि यह अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। मोदी ने अच्छे दिनों का वादा किया था, यह क्या है। इस फैसले से तो महंगाई और भी बढ़ेगी। हम इसकी निंदा करते हैं। जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने कहा, 'भाषण देना आसान है, लेकिन देश को चलाना मुश्किल। भाजपा के पास मूल्य वृद्धि से निपटने की कोई नीति नहीं है।'

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com