-->

Breaking News

जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी 'एक विलेन'

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म  एक विलेन' ने अब तक 81 करोड़ से ज्यादा  की कमाई कर ली है। फिल्म के रिलीज के दूसरे हफ्ते में  इसकी कमाई को देखते हुए उम्मीद लगाई जा रही है  कि  जल्द ही यह  फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। अपनी रिलीज से पहले ही श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख के लीड रोल वाली फिल्म काफी चर्चा में रही।
 
आपको बात दें ये फिल्म 2014 की अब तक की चौथी सबसे सफल फिल्म बन गई है। इसके गाने पहले ही काफी फेमस  हो चुके हैं और ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म 2014 की सबसे सफल फिल्मों में से एक होगी। फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है।

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को खासा पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा फिल्म में एक अलग रूप  में दिखाई दिए अभिनेता रितेश देशमुख के अभिनय की भी खूब तारीफ हो रही है।वहीं श्रद्धा कपूर एक बार फिर दर्शकों के दिल तक पहुंचने में कामयाब रही है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी फिल्म में जानदार अभिनय किया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com