पूजा गुप्ता का miss india से बॉलीवुड तक का सफर
मुंबई: बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया पूजा गुप्ता आज 26 साल की हो गई। पूजा गुप्ता का जन्म 06 जुलाई 1988 को नयी दिल्ली में हुआ। बचपन के दिनों से हीं उनका रूझान मॉडलिंग की ओर था। वर्ष 2007 में पूजा गुप्ता मिस इंडिया चुनी गई। इसी साल मैक्सिको में आयोजित मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया और टॉप 10 में अपनी जगह बनाई।
पूजा गुप्ता ने बॉलीवुड करियर की शुरूआत वर्ष 2011 में प्रदर्शित कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की फिल्म फालतू से की। हालांकि यह फिल्म टिकट खिड़की पर खास कामयाब नही हो सकी। इसके बाद पूजा गुप्ता ने शार्टकट रोमियो और गो गोवा गॉन जैसी फिल्मों में भी काम किया।
पूजा गुप्ता मॉडलिंग और अभिनय के साथ हीं समाजसेवी संस्थाओं से भी जुड़ी हुई हैं। पूजा गुप्ता पशु अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था पेटा को समर्थन करती है। इसके तहत वह लोगों को शाकाहार के प्रति जागरूक करने का काम करती हैं। इसके अलावा पूजा गुप्ता एडस जागरूक कता अभियानों में भी अपनी सक्रि य भूमिका निभाती हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com