-->

Breaking News

100 करोड़ के क्लब में शुमार हुई सलमान की 'किक'

नई दिल्ली : सिनेमाघरों में जोरदार प्रदर्शन करने वाली सलमान खान की फिल्म 'किक' 100 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्मों के क्लब में शुमार हो गई है। 'किक' ने सलमान को ईद का तोहफा दिया है। साजिद नाडियावाला के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज होने के दो दिनों के भीतर ही 50 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी। जबकि रविवार तक इस फिल्म ने 83.83 करोड़ रुपए के आंकड़े को छू लिया।

ताजा रिपोर्टों की मानें तो 'किक' 100 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो गई है। यह फिल्म एक साथ पांच हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म में जैकलिन फर्नांडीज, रणदीप हुडा और नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने भूमिका निभाई है।

सलमान ने इस फिल्म में कई हैरतंगेज स्टंट सीन खुद किए हैं। फिल्म का गीत-संगीत भी काफी मशहूर हो चुका है।सलमान के फिल्मों का 100 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल होना कोई नई बात नहीं है। सलमान की 'दबंग', 'बॉडीगार्ड', 'रेडी', 'एक था टाइगर' 'दबंग-2', 'जय हो' भी इस प्रतिष्ठित क्लब में शामिल हो चुकी हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com