अपने आऊट होने के ढंग से निराश था: रहाणे
साउथम्पटन : अनियमित
स्पिनर मोईन अली को खराब शाट खेलकर आऊट हुए भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे
ने इस तरीके से विकेट गंवाने पर निराशा जताई है।रहाणे ने तीसरे दिन का खेल
खत्म होने के बाद कहा कि मैं जिस तरीके से आउट हुआ, उससे काफी निराश था।
मैं उस समय एकाग्रता के साथ खेल रहा था। मुझे लगा कि यह ढीली गेंद है और
मैने उसे खेल दिया लेकिन शाट खराब था। मुझे इससे सबक लेकर दूसरी पारी में
अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।उसने कहा कि एमएस धोनी और शमी अभी भी बल्लेबाजी
कर रहे हैं। यदि हम कल सुबह के सत्र में अच्छी बल्लेबाजी कर सके तो कुछ भी
हो सकता है। यह मैच रोमांचक हो सकता है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com