उमर सरकार ने किया 1165 करोड़ का भुगतान
जम्मू:
जम्मू-कश्मीर में ईद अवसर पर राज्य सरकार की झोली खाली हो गई है। बताया जा
रहा है कि ईद के अवसर पर उमर सरकार को 1165 करोड़ का झटका लगा है जी हां,
सरकार के खजाने में एक हजार करोड़ से ज्यादा की रकम का भुगतान किया गया
है।एकाउंट एंड ट्रेजरी निदेशालय के सूत्रों का कहना है कि गत 24 जुलाई को
400 करोड़ और सोमवार को 765 करोड़ रुपए जारी कर ट्रेजरियों में बकाया लंबित
बिलों का भुगतान किया गया है। इस तबके के नुमाइंदों का कहना है कि यह
भुगतान की राशि ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर है।
इसमें राज्य कर्मचारियों का वेतन, ठेकेदारों के बिलों का भुगतान, भूमि अधिग्रहण से संबंधित मुआवजे के बिल और मनरेगा आदि का भुगतान शामिल है। इसमें ही एस.एस.एस. और आर.ई.टी. शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए 45 करोड़ रुपए का फंड भी शामिल था। वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राथर केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली से पहले ही इस मसले के बारे में बात कर चुके है। बात तो ये है कि 1165 करोड़ रुपए के भुगतान के बावजूद राज्य का ट्रेडर, उद्यमी, व्यापारिक और कांट्रेक्टर वर्ग संतुष्ट नहीं है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com