-->

Breaking News

विधानसभा उपचुनाव : 15 भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा

नई दिल्ली : भाजपा ने बिहार, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए आज अपने 15 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। भाजपा महासचिव जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार से नौ, मध्य प्रदेश और कर्नाटक से तीन-तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

बिहार में पार्टी ने रश्मि वर्मा को नरकटियागंज से टिकट दिया है जबकि रामप्रीत पासवान को राजनगर (सुरक्षित), रामनिवास प्रसाद को जाले, कन्हैया सिंह को छपरा, अवधेश कुमार को हाजीपुर, राजेश सिंह को मोहिउद्दीनगर, नभय चौधरी को भागलपुर, रामनारायण मंडल को बांका और निरंजन राम को मोहनिया (सुरक्षित) सीट से उम्मीदवार बनाया है। मध्य प्रदेश में पार्टी ने संजय पाठक, प्रणव पांडेय और गोपाल परमार को टिकट दिया गया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com