कटरा जाने वाली पहली ट्रेन को 4 को हरी झंडी दिखाएंगे मोदी
नई दिल्ली : लंबे इंतेजार के बाद आखिर वह घड़ी आ गई जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुक्रवार को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने की इच्छा रखने वाले तीर्थयात्री रेलगाड़ी से इस विख्यात तीर्थस्थल के आधार शिविर कटरा सीधे पंहुच सकेंगे।
त्रिकुटा पहाड़ियों पर बना यह स्टेशन श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन कहलाएगा। स्टेश पर तीन प्लेटफार्म होंगे।
कई बार तय की गई समय सीमाओं के बाद 25 किलोमीटर लंबी उधमपुर-कटरा लाइन पर अंतत: 4 जुलाई से रेलगाड़ी दौड़ना शुरू हो जाएंगी।
लगभग 1132.75 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस लाईन से कटरा से उधमपुर जाने में 30 मिनट लगेंगे। इस दुर्गम लाईन पर 7 सुरंगे ओर 30 छोटे-बड़े पुल हैं। वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के अनुसार उधमपुर और कटरा के बीच चकराखवाल नामक एक छोटा स्टेशन पड़ेगा।
जम्मू-उधमपुर के बीच 53 किलोमीटर लंबी लाईन पहले ही शुरू हो चुकी है और उधमपुर-कटरा लाईन शुरू हो जाने से अब सीधे कटरा तक पंहुचा जा सकेगा। इससे वैष्णो देवी तीर्थ यात्रा पर जाने वाले सीधे इस तीर्थस्थल के आधार शिविर तक जा सकेंगे।
रेलवे जम्मू मेल और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को कटरा तक विस्तारित करने पर विचार कर रहा है। इनके अलावा वहां के लिए कुछ नई रेलगाड़ियां जैसे कटरा-कालका एक्सप्रेस, दिल्ली सराय रोहिल्ला-उधमपुर एक्सप्रेस और अहमदाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस शुरू की जाएंगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com