-->

Breaking News

'आप' का दिल्ली पर फोकस, 4 राज्यों में नहीं लड़ेंगे चुनाव

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 49 दिनों में दिल्ली की सत्ता छोड़ दी और लोकसभा चुनाव में जुट गए, लेकिन लोकसभा चुनाव में मिली जबरदस्त हार से उन्हें अपनी भूल का अहसास भी हो गया। हार के बाद अब केजरीवाल अपनी गलती को दोहराने से बचना चाहते है। केजरीवाल अब सिर्फ दिल्ली की राजनीति पर फोकस करना चाहते है। ऐसे में केजरीवाल ने स्पष्ट कर दिया है कि सीमित संसाधनों के कारण उनकी पार्टी हरियाणा, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 'आप' 21 अगस्त को पंजाब में दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में हिस्सा लेगी। केजरीवाल ने तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

केजरीवाल ने कहा कि बैठक में फैसला किया गया कि पार्टी हरियाणा, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और झारखंड के आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। केजरीवाल ने सीमित संसाधनों का हवाला देते हुए कहा कि वो दिल्ली पर फोकस करना चाहते है। केजरीवाल ने कहा कि पार्टी का पूरा ध्यान पर दिल्ली विधानसभा चुनाव पर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी दिल्ली विधानसभा चुनावों पर ध्यान देने की अपील की है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग बीजेपी के दबाव में आकर दिल्ली में चुनावों की घोषणा नहीं कर रहे हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com