-->

Breaking News

'एक विलेन' ने कमाए 50 करोड़

नयी दिल्ली:मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन ने पहले ही वीकेंड में 50 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है. विलेन ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 16.72 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. फिल्‍म की सफलता से बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान काफी खुश है. फिल्म की अच्छी कमाई के साथ मोहित सूरी ने एक बार फिर अपना सिक्का बॉक्स ऑफिस पर जमा लिया है.

फिल्म 2,539 स्क्रीन्स पर रिलीज की गयी थी. यह इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग बतायी जा रही है. इस थ्रिलर फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं जबकि रितेश देशमुख पहली बार नेगेटिव रोल में नजर आये हैं.

इस फिल्‍म की कामयाबी को सिद्धार्थ ने सलमान के साथ शेयर किया. सलमान ने उनसे मुलाकात कर फिल्म की अच्छी ओपनिंग के लिए बधाई दी. सलमान ने कहा कि मेरी इच्छा है कि सिद्धार्थ आने वाले दिन एक सुपरस्टार के रुप में उभरे.

इस तरह यह भी कहा जा सकता है कि बॉलीवुड की नयी फसल ने बॉक्स ऑफिस पर अपना सिक्का जमाना शुरू कर दिया है. इससे पहले वरु ण धवन और अर्जुन कपूर की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अपने झंडे गाड़ चुकी हैं और टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती भी 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गयी थी.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com