-->

Breaking News

सीतामढ़ी में मिड-डे मील में मिला सांप, 54 बच्चे बीमार

सीतामढ़ी (बिहार) : बिहार के सीतामढ़ी जिले के एक सरकारी मध्य विद्यालय में मिड-डे मील खाने के बाद 54 बच्चे बीमार हो गए जिसमें एक ‘सांप’ पाया गया।सुरसंड के प्रखंड विकास अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि सुरसंड के मेघपुर मध्य विद्यालय के छात्रों को खाना खाने के बाद मितली आने लगी और वे अचेत हो गए।उन्हें नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां उन्हें दवाएं दी गईं और निगरानी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे की हालत गंभीर नहीं है।

कुमार ने कहा, ‘बच्चों को दी जाने वाली खिचड़ी हमने जब्त कर ली है। इसमें एक लंबा काला पदार्थ मिला है और हमें संदेह है कि यह सांप हो सकता है जो खाने के साथ पक गया। हम नमूने को जांच के लिए भेजेंगे।’ सुरसंड के पुलिस निरीक्षक बिमल कुमार सिंह ने कहा कि स्कूल के छात्रों ने भोजन खाया और इसके बाद बच्चे बीमार पड़ने लगे और उन्हें उल्टी होने लगी। छानबीन करने पर पता चला कि जिस बड़े बर्तन में खाना बना था उसमें सांप की तरह का पदार्थ पड़ा हुआ है।एक वर्ष पहले बिहार के सारन जिले के धर्मासती गंडामन गांव के एक प्राथमिक विद्यालय में कीटनाशक पदार्थों से युक्त मिड-डे मील खाने से 23 बच्चों की मौत हो गई थी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com