विमान में फिल्मकार मीरा नायर का बैग हुआ गायब
मुंबई : ब्रिटिश
एयरवेज विमान में प्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान का सरोद गायब
होने के बाद फिल्मकार मीरा नायर का बैग भी उसी कंपनी के एक विमान में खो
गया है।‘सलाम बॉम्बे’ की 56 वर्षीय निर्देशक ने कहा कि उनके बैग का पिछले
आठ दिन से कोई पता नहीं है और कंपनी ने उनकी शिकायत पर कोई जवाब नहीं दिया
है।
नायर
ने ट्विटर पर पोस्ट किया है, ‘बिना बैग के आठ दिन हो गए। ब्रिटिश एयरवेज
ने कुछ भी नहीं बताया है। मैं सिल्वर कार्ड सदस्य हूं, बिना कार्ड के क्या
करूं। ब्रिटिश एयरवेज से यात्रा अब बंद करनी होगी।’ इससे पिछले सप्ताह खान
का सरोद तब खो गया था जब वह ब्रिटिश एयरवेज के विमान से लंदन से दिल्ली आ
रहे थे। इस सरोद के साथ उनका 45 साल से नाता था। बाद में उनका सरोद मिल
गया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com