-->

Breaking News

युवराज का शतक, शेष विश्व के 7 विकेट पर 293 रन

लंदन : भारत के युवराज सिंह की 132 रन की तूफानी पारी की मदद से शेष विश्व एकादश ने आज यहां सचिन तेंदुलकर की अगुआई वाले मेरिलबोन क्रिकेट क्लब :एमसीसी: के खिलाफ लार्ड्स के दो सौ साल के जश्न के तौर पर खेले जा रहे 50 ओवर के मैच में सात विकेट पर 293 रन बनाए।टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शेन वार्न की अगुआई वाली शेष विश्व की टीम आसमान में छाए बादलों के बीच 12वें ओवर में 68 रन पर पांच विकेट गंवाकर संकट में घिर गई लेकिन युवराज और पाल कोलिंगवुड :40: ने छठे विकट के लिए 131 रन जोडकर पारी को संभाला। शेष विश्व की टीम को संकट में डालने में सईद अजमल :45 रन देकर चार विकेट: ने अहम भूमिका निभाई।
 
वीरेंद्र सहवाग और एडम गिलक्रिस्ट की तूफानी जोडी ने पहले विकेट के लिए 6 . 5 ओवर में 54 रन जोडकर टीम को तूफानी शुरूआत दिलाई। तेज गेंदबाज ब्रेट ली :55 रन पर दो विकेट: ने भारतीय बल्लेबाज सहवाग :22: को आउट करके एमसीसी को पहली सफलता दिलाई।अजमल ने इसके बाद अपनी बलखाती गेंदों से कहर बरपाया। अजमल के पाकिस्तान टीम के साथी उमर गुल हालांकि ली के साथ नयी गेंद से गेंदबाजी करते हुए सिर्फ दो ओवर फेंकने के बाद चोटिल होकर वापस लौट गए।गिलक्रिस्ट 24 गेंद में पांच चौकों की मदद से 29 रन बनाने के बाद अजमल की गेंद पर स्टंप होकर पवेलियन लौटे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com