-->

Breaking News

800 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्त्ता गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री रमन सिंह के निवास का घेराव करने जा रहे 800 से अधिक कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक ओपी पाल ने बताया कि राज्य में विद्युत दरों में बढ़ोतरी तथा मंहगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भक्त चरणदास, छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल, विधानसभा में विपक्ष के नेता टीएस सिंहदेव, सांसद ताम्रध्वज साहू समेत 857 कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।
      
पाल ने बताया कि राज्य में बिजली दरों में बढ़ोतरी, धान का समर्थन मूल्य 21 सौ रुपए प्रति क्विंटल करने तथा अन्य मांगों को लेकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने मुख्यमंत्री निवास के घेराव का फैसला किया था। कांग्रेस कार्यकर्त्ता जब जुलूस की शक्ल में मुख्यमंत्री निवास की तरफ आगे बढ़े तब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
     
इधर संवाददाताओं से चर्चा के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मंहगाई रोकने में विफल रही है। देश मेंं रोज मंहगाई बढ़ती जा रही है। बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने घोषणापत्र में धान का समर्थन मूल्य 21 रुपए प्रति क्विंटल करने का वादा किया था लेकिन अब सरकार अपने वादे से मुकर रही है। उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com