-->

Breaking News

बीजेपी की मीटिंग में हुआ केजरीवाल का गुणगाण

नई दिल्ली: दिल्ली बीजेपी की मंगलवार को हुई साप्ताहिक बैठक में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की तारीफ की गई। इस बैठक में दिल्ली बीजेपी प्रभारी प्रभात झा और प्रदेश संगठन महामंत्री विजय शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इसमें चर्चा की गई कि दिल्ली में अब छोटे-छोटे प्लॉटों पर मकान बनाना भी आसान काम नहीं रह गया है।

कॉरपोरेशन से अधिक पुलिस परेशान करने पहुंच जाती है। इनकी शिकायत भी करो तो कोई फायदा नहीं होता। ऐसे में एक ऐसा सिस्टम बनना चाहिए जो इस धंधे पर रोक लगा सके, जैसे कि केजरीवाल की सरकार में भ्रष्ट अधिकारी रिश्वत लेने से डरने लगे थे।बता दें कि केजरीवाल सरकार में दिल्ली में मकान बनाने वालों से एमसीडी और पुलिसवालों ने सुविधा शुल्क लेना लगभग बंद कर दिया था। लेकिन अब यह धंधा फिर शुरू हो गया है।

मीटिंग में लोकसभा चुनाव के दौरान शुरू हुए 'एक नोट कमल पर वोट'अभियान पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अभियान में कितने ही मंडल ऐसे हैं, जहां से अभी तक भी डिब्बे नहीं आए हैं जिनमें नोट भरे गए थे। अब तय किया गया है कि जिन मंडलों और जिलों से डिब्बे नहीं आए हैं, उनकी लिस्ट बनाई जाए ताकि भविष्य में ऐसे पदाधिकारियों को नोटिस भेजकर पता लगाया जाए कि उन्होंने डिब्बों को पार्टी कार्यालय में क्यों नहीं जमा कराया। यह ड्राइव फ्लॉप रही थी, मगर पार्टी ने इसे कामयाब बताया था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com