-->

Breaking News

ट्विटर पर विश्व के तीसरे सबसे बड़े नेता बनकर उभरे मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के ऐसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं, जिन्हें ट्विटर पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और पोप के बाद सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है।पिछले हफ्ते तक मोदी चौथे नंबर पर थे जबकि तीसरे नंबर पर थे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति एसबी युद्धोयोनो, लेकिन आज 50 लाख 90 हजार फॉलोवर्स के साथ वह तीसरी पायदान पर विराजमान हो गए हैं।

ओबामा के 4.39 करोड़ फॉलोवर्स हैं जबकि पोप के ट्विटर पर 1.4 करोड़ चहेते। इंडोनेशियाई राष्ट्रपति को फॉलो करने वालों की तादाद 50 लाख 80 हजार है।

ट्विटर ने एक बयान में कहा, 'उनके प्रशंसकों की बढ़ती तादाद जाहिर करती है कि सोशल मीडिया के इस मंच के जरिए बड़े पैमाने पर वह किस कदर लोगों से सक्रिय तौर पर जुड़े हैं और इस शक्तिशाली चैनल का इस्तेमाल देशभर में फैले भारतीयों के साथ संपर्क बनाने में कर रहे हैं।'

इन दिनों भारत की यात्रा पर आई फेसबुक की सीओओ शेरिल सैंडबर्ग ने कहा है, 'ओबामा के बाद मोदी फेसबुक पर 1.89 करोड़ लोगों की पसंद के साथ दूसरे सबसे चहेते शख्स हैं।'

ट्विटर का कहना है कि लोकसभा चुनावों के दौरान चुनाव संबंधी करीब छह करोड़ ट्वीट किए गए। सबसे ज्यादा ट्वीट मोदी से ताल्लुक रखते थे। उनकी संख्या आम आदमी पार्टी और कांग्रेस संबंधी ट्वीट को मिलाने से भी कहीं ज्यादा थीं। यहां तक की चुनाव परिणामों के दिन 20 लाख ट्वीट में आधे से ज्यादा मोदी और भाजपा के लिए किए गए थे।

चुनाव जीतने के बाद से मोदी के ट्विटर अकाउंट [@narendramodi] के दस लाख से ज्यादा फॉलोवर्स बढ़ चुके हैं जबकि प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक अकाउंट [@PMOIndia] के फॉलोवर्स की तादाद उनके शपथग्रहण के बाद से 40 फीसदी बढ़ चुकी है। चुनाव जीतने के बाद उनके द्वारा किया गया ट्वीट 'इंडिया हैज वोन' भारत में सबसे ज्यादा बार रिट्वीट किया जाने वाला ट्वीट संदेश था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com