-->

Breaking News

मोदी की 'जय माता एक्सप्रेस' रवाना

जम्मू : वैष्णों देवी के श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा मिला है. अब वह माता के दर्शन के लिए जम्मू की बजाय सीधे कटरा तक पहुंच सकेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू से कटरा ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर लोगों को ये सौगात दी.

कटरा-जम्मू रेल लिंक के उद्घाटन के इस खास मौके पर मोदी के साथ रेल मंत्री सदानंद गौड़ा, जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा, प्रदेश के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे. त्रिकुटा पहाड़ियों पर बना यह स्टेशन श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन कहलाएगा. स्टेशन पर तीन प्लेटफार्म होंगे और यहां यात्रियों के लिए कई हाइटेक सुविधाएं होंगी.

कटरा-उधमपुर रेल लिंक की लंबाई करीब 25 किलोमीटर है और रास्ते में 10 छोटी सुरंगों और 50 से भी ज्यादा छोटे-बड़े पुल हैं. सबसे ऊंचे पुल की ऊंचाई 85 मीटर है जो कुतुबमीनार से भी अधिक है. कटरा और उधमपुर के बीच चक्रखवाल नाम का एक छोटा स्टेशन आएगा. इस रेल लिंक को बनाने में लगभग 1090 करोड़ रुपये की लागत आई है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com