एंडरसन और जडेजा विवाद की आज सुनवाई
साउथम्पटन:
भारतीय क्रिकेट टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि इंग्लिश तेज गेंदबाज जेम्स
एंडरसन और टीम इंडिया के आलराउंडर रवींद्र जडेजा बीच विवाद के मामले में
जडेजा पर लगा जुर्माना हटा लिया जाएगा या फिर इसे घटा दिया जाएगा।नाटिंघम
टेस्ट के दौरान जडेजा और एंडरसन आपस में भिड गए थे। टीम इंडिया ने एंडरसन
पर आईसीसी आचारसंहिता के लेवल(तीन) के आरोप लगाए थे जबकि इंग्लिश टीम ने
जडेजा पर लेवल(दो) के आरोप जड़े थे। मैच रेफरी डेविड बून ने जडेजा को
लेवल(वन) का दोषी करार देते हुए उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना किया
था। इसके खिलाफ भारत ने अपील दायर की है।
एंडरसन की सुनवाई आज होनी है और माना जा रहा है कि उसी दिन भारत की अपील पर भी सुनवाई हो सकती है। भारतीय टीम प्रबंधन का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत की अपील को स्वीकार कर लिया है जिसका मतलब है कि जडेजा पर लगे जुर्माने को या तो हटा दिया जाएगा या फिर इसके घटाकर बहुत कम कर दिया जाएगा।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई. के जनरल मैनेजर एम वी श्रीधर सुनवाई में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। आस्ट्रेलिया में 2008 में हुए हरभजन सिंह-मैथ्यू हैडन के बीच हुए मंकीगेट प्रकरण के समय श्रीधर भारतीय टीम के मैनेजर थे और वह जडेजा पर इंग्लिश टीम द्वारा लगाए गए आरोपों की सुनवाई के समय पिछले गुरवार को साउथम्प्टन में मौजूद थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com