-->

Breaking News

केदारनाथ यात्रा आज से शुरू

गोपेश्वर। केदारनाथ यात्रा आज से फिर शुरू होगी। रूद्रप्रयाग के डीएम राघव लंगर ने बताया कि यात्रा पर लगी रोक हटा दी गई है। केदारनाथ यात्रा खराब मौसम की वजह से 16 जुलाई को रोक दी गई थी, जो रविवार को एक दिन खुलने के बाद फिर मंगलवार तक के लिए रोक दी गई थी। यमुनोत्री और केदारनाथ जाने वाले हाइवे खुले हैं। वहीं बदरीनाथ यात्रा भारी बारिश की वजह से रोक दी गई है। बदरीनाथ हाइवे लामबगड़ और गंगोत्री हाइवे भटवाड़ी के पास मलबा आने से बंद है। करीब 83 तीर्थयात्रियों को पांडुकेश्वर और जोशीमठ में रोक दिया गया है जबकि 65 तीर्थयात्री बदरीनाथ में फंसे हुए हैं।

मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी

अगले 24 घंटे में मुंबई में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय सेंटर ने अलर्ट किया है कि अगले 24 घंटों में मुंबई को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के कारण महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटीय इलाके भारी बारिश की चपेट में आ सकते हैं। आईएमडी मुंबई (इंडियन मेट्रेलॉजिकल डिपार्टमेंट) के डायरेक्टर वीके राजीव ने कहा कि तटीय इलाकों में बरसाती हवाओं के साथ मॉनसून प्रभावी रहेगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com