जनरल सुहाग आज संभालेंगे सेना प्रमुख का पद
नई दिल्ली।
लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सिंह सुहाग आज देश के नए सेना प्रमुख का पद
संभालेंगे। जनरल सुहाग जनरल बिक्रम सिंह की जगह नए सेनाध्यक्ष बनेंगे। सेना
के 26वें प्रमुख के तौर पर उनका कार्यकाल 30 महीने का होगा। सुहाग को
पिछले साल दिसंबर में सेना का वाइस चीफ बनाया गया था।इससे पहले जनरल सुहाग
16 जून 2012 को पूर्वी सेना के कमांडर बने थे।
59 साल के जनरल सुहाग ने 1987 में श्रीलंका में इंडियन पीस कीपींग फोर्स ऑपरेशन में हिस्सा लिया था। गौरतलब है तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह द्वारा उन पर ‘अनुशासन एवं सतर्कता’ प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर वह विवादों में भी रहे। दूसरे कोर के कमांडर सुहाग पर बिक्रम सिंह के मई 2012 में सेना प्रमुख बनते ही प्रतिबंध हटा लिए गए थे।
एनडीए ने नियुक्ति में जल्दबाजी पर सवाल उठाए थे और कहा था कि मामले को अगली सरकार पर छोड़ दिया जाए। एनडीए सरकार के सत्ता संभालने के तुरंत बाद रक्षा मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि यूपीए सरकार की नियुक्तियों को नई सरकार जारी रखेगी ।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com