हल्की बारिश से दिल्लीवासियों को मिली राहत
नयी दिल्ली :
रात को शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुयी जिससे तापमान में गिरावट
दर्ज की गयी है।मौसम विभाग के मुताबिक, आज का न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री
सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे है।बहरहाल,
एक मौसम अधिकारी ने बताया कि बारिश बहुत कम हुयी है।रात भर हुयी बारिश के
कारण आद्रता का स्तर बढना स्वाभाविक है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस
के आसपास रहने का अनुमान है।
सुबह
आठ बज कर 30 मिनट पर आर्द्रता 70 प्रतिशत रिकार्ड की गयी।मौसम विभाग ने
आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने और कुछ इलाकों में दिन में बारिश
होने या गरज के साथ छींटे पडने का पूर्वानुमान जताया है।कल का अधिकतम
तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया
गया था जबकि न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो
सामान्य से एक डिग्री अधिक था।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com