विदेशी कोचों से भारतीय हॉकी का भला नहीं हो रहा: पिल्लै
राजकोट : भारतीय हॉकी कप्तान धनराज पिल्लै ने आज कहा कि वह भारतीय टीम के लिये विदेशी कोच रखने के खिलाफ हैं क्योंकि इससे हमारी हॉकी का कोई भला नहीं हो रहा।
पिल्लै ने कहा, भारतीय हॉकी का स्तर गिर रहा है क्योंकि विदेशी कोच भारतीय खिलाड़ियों की ताकत और कमजोरियों से वाकिफ नहीं हैं। उन्होंने कहा, भारतीय कोच विदेशियों से अच्छा काम कर सकते है क्योकि उन्हें हमारे खिलाड़ियों की ताकत और कमजोरियां पता है।
पिल्लै ने कहा, मैं अधिकारियों से भारतीय कोच नियुक्त करने के बारे में 2004 से कह रहा हूं और मेरा मानना है कि उन्हें थोड़ा समय देना चाहिये। वह यहां गुजरात सरकार के प्रतिभा खोज कार्यक्रम में भाग लेने आये थे। उन्होंने प्रदेश के करीब 150 युवा लड़कों और लड़कियों से मुलाकात की।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com