-->

Breaking News

जल्द सुलझा लेंगे यूपीएससी विवाद: राजनाथ

नयी दिल्‍ली: यूपीएससी के नये पाठ्यक्रम पर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच सरकार ने आज कहा कि इस मुद्दे को एक सप्ताह में सुलझा लिया जायेगा। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यूपीएससी मुद्दे को एक सप्ताह के भीतर सुलझा लिया जायेगा। इस बारे में चर्चा चल रही है।’’ राजनाथ ने कहा कि इस बारे में छात्रों के प्रदर्शन के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश के बाद उन्होंने रविवार को बैठक की थी। इस बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली और कार्मिक मामलों के राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह एवं अन्य लोगों ने हिस्सा लिया था।

एक सवाल के जवाब में गृह मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से नियुक्त तीन सदस्यीय समिति की रिपोर्ट जल्द ही आ जायेगी जिसका गठन यूपीएससी के सीसैट प्रारूप में बदलाव की मांग करने वाले छात्रों की मांग पर विचार करने के लिए किया गया है। सिंह ने हालांकि 24 अगस्त को होने वाले सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित करने के बारे में पूछे जाने पर कुछ स्पष्ट नहीं कहा। प्रारंभिक परीक्षा में 200 अंकों के दो अनिवार्य पत्र हैं। इन पत्रों को सीसैट 1 और सीसैट 2 के रूप में जाना जाता है। सीसैट 2 पत्र में अवधारणा आधारित प्रश्न, संवाद कौशल, तार्किक क्षमता, विवेचना पर आधारित प्रश्न, सामान्य मानसिक क्षमता कौशल, बुनियादी आंकिकी और अंग्रेजी भाषा संप्रेषण कौशल आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। छात्र सीसैट 2 पत्र का विरोध कर रहे हैं और इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com