‘सामना’ की तरह अखबार निकालेगी मप्र भाजपा
भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा भी शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ की तर्ज पर अपना एक दैनिक अखबार प्रकाशित करेगी। मुख्यमंत्री ने यह बात रविवार रात यहां भाजपा की चुनाव प्रबंधन प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, मीडिया प्रवक्ताओं और संगठन मंत्रियों को उनके (चौहान) द्वारा दिए गए भोज के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि इस दैनिक अखबार में भाजपा से जुड़े लोग लेख लिखेंगे तथा इसके (दैनिक अखबार) जरिए पार्टी 10 लाख कार्यकर्ताओं एवं आमजनों तक सरकार और पार्टी की बात पहुंचाएगी। यह रात्रि भोज लगभग तीन घंटे तक चला और इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने वहां मौजूद लोगों से विशेष रूप से ‘मीडिया प्रबंधन’ पर विस्तृत चर्चा की, जिसे उनकी सरकार शुरू करने वाली है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com