-->

Breaking News

पुरानी शराब की तरह परिपक्व हो रही हूं : राजेश्वरी

मुंबई: राजेश्वरी सचदेव का रंगमंच, टेलीविजन और फिल्मों में प्रवेश करना एक गुप्त खजाने के मिलने जैसा रहा है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राजेश्वरी भी स्वीकारती हैं कि उनका अभिनय सफर फलदायक रहा है और उन्हें हर मोड़ का कुछ न कुछ मिला है।

अपने करियर की बढ़ोत्तरी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं पुरानी शराब की तरह परिपक्व हो रही हूं।’’

राजेश्वरी ने वर्ष 1991 में मराठी फिल्म ‘आयातया घारत घरोबा’ से अभिनय की शुरुआत की।

काफी समय से कैमरे से दूर रहीं राजेश्वरी ने अब टेलीविजन धारावाहिक ‘लौट आओ त्रिशा’ से वापसी की है। उनकी फिल्म ‘डोम्बिवली रिटर्न’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

‘लिटिल बुद्धा’ सरीखी हॉलीवुड फिल्म में कीनू रीव्स के साथ काम कर चुकीं राजेश्वरी चलते रहने में यकीन रखती हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com