शाहिद के अभिनय को देखकर खुश हुए पंकज कपूर
मुंबई :बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर पंकज कपूर अपने बेटे शाहिद कपूर फिल्म 'हैदर' में उनके अभिनय को देखकर बेहद खुश है। शहिद कपूर की फिल्म हैदर प्रदर्शित होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लांच किया गया था और फिल्म में उनके अभिनय को काफी तारीफें मिल रही है।बताया जाता है कि फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज ने पंकज कपूर के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। जब शाहिद को इस बारे में पता चला तो वह अपने पिता के पास फीडबैक लेने पहुंच गए। शाहिद ने जब अपने अभिनय के बारे में उनसे पूछा तब पंकज कपूर कुछ मिनट के लिए चुप रहे ,थोड़ा सोचा और सिर्फ इतना कहा कि तुम्हारे काम को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। पिता की इस प्रतिक्रिया से शाहिद बहुत खुश हैं।
उल्लेखनीय है कि विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म हैदर में शाहिद कपूर के अलावा श्रद्धा कपूर ,तब्बू ,इरफान खान की अहम भूमिकाएं है। फिल्म की कहानी शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटक हेमलेट पर आधारित है यह फिल्म 02 अक्तूबर को प्रदर्शित होगी।
उल्लेखनीय है कि विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म हैदर में शाहिद कपूर के अलावा श्रद्धा कपूर ,तब्बू ,इरफान खान की अहम भूमिकाएं है। फिल्म की कहानी शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटक हेमलेट पर आधारित है यह फिल्म 02 अक्तूबर को प्रदर्शित होगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com