धोनी ने इंग्लैंड में कैच लेने का रिकार्ड बनाया
लंदन : भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को लॉर्ड्स में एलस्टेयर कुक का कैच लेकर इंग्लैंड के खिलाफ कैचों की फिफ्टी पूरी कर ली। किसी एक देश के खिलाफ 50 या इससे अधिक कैच लेने वाले वह पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं।
अपना 85वां टेस्ट मैच खेल रहे धोनी ने इसके बाद सैम रॉबसन का कैच लपककर भारत और इंग्लैंड के बीच विकेटकीपर के रूप में सर्वाधिक शिकार करने का रेकॉर्ड भी अपने नाम किया। धोनी का यह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में 55वां शिकार था। उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर एलन नॉट का रेकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 54 शिकार किए थे।
इंग्लैंड के खिलाफ धोनी ने रॉबसन का विकेट गिरने तक 51 कैच और 4 स्टंप आउट किए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक कैच लेने का रेकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के रोडनी मार्श (141 कैच) के नाम पर है। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के इयान हीली (123) और साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर (103) का नंबर आता है। धोनी के नाम पर अब कुल 268 शिकार दर्ज हो गए हैं, जिसमें 231 कैच और 37 स्टम्पिंग शामिल हैं। इंग्लैंड के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक 43 कैच लिए हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com