इंदिरा सागर बांध का नियंत्रण कक्ष स्थापित
इन्दौर : मध्यप्रदेश सरकार के निर्देश पर निमाड क्षेत्र में नर्मदा नदी पर बनी इंदिरा सागर बांध परियोजना के अधिकारियों ने आपदा प्रबंधन के तहत खंडवा जिले के पुनासा में बाढ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे काम करेगा।प्रदेश सरकार की आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार नर्मदा नदी के जल स्तर, इंदिरा सागर बांध से पानी छोडे जाने की सूचना तथा परियोजना क्षेत्र की स्थिति के बारे में निरंतर सूचनाएं और चेतावनियां जारी करने के लिये यह नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
इंदिरा सागर बांध के प्रबंधक टी एम त्रिपाठी ने बताया कि यह नियंत्रण कक्ष मानसून सत्र के दौरान बाढ संबंधी समस्त जानकारी देने के लिये 15 अक्टूबर तक लगातार 24 घंटे काम करेगा। यहां से नर्मदा नदी के जल स्तर तथा बांध से पानी छोडे जाने की जानकारी दी जायेगी।प्रदेश सरकार ने सभी बांध परियोजना के अधिकारियों को यह निर्देश दिये हैें कि पानी छोडने की सूचना जनता को साइरन, मुनादी एवं अन्य साधनों से दी जाये तथा यह सुनिश्चत किया जाये कि बांध से पानी छोडने से पहले संबंधित क्षेत्रों के लोगों को हर हाल में सूचना मिल जाये जिससे पानी बढने पर किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com