इंग्लैंड श्रृंखला में अहम होगा भारत का आक्रमण
लंदन :
पूर्व कप्तान राहुल द्रविड ने कहा है कि इंग्लैंड में नौ जुलाई से शुरू हो
रही पांच टेस्ट की श्रृंखला में भारत की सफलता काफी हद तक इस बात पर
निर्भर करेगी कि उनके गेंदबाज श्रृंखला में कैसा प्रदर्शन करते
हैं।मेरिलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड :एमसीजी: के 200 बरस पूरे होने के मौके पर
एमसीसी एकादश की ओर से शेष भारत की ओर से खेल रहे द्रविड ने लार्ड्स पर
कहा, मुझे लगता है कि महत्वपूर्ण 20 विकेट हासिल करने की क्षमता है।
द्रविड
के नेतृत्व में भारत ने 2007 में इंग्लैंड में तीन टेस्ट की श्रृंखला 1-0
से जीती थी और इंग्लैंड की सरजमीं पर भारत की तीन श्रृंखलाओं में जीत में
से एक है।द्रविड ने कहा कि पिछली श्रृंखला में भारत की जीत में तेज गेंदबाज
जहीर खान और अब संन्यास ले चुके लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने अहम भूमिका
निभाई थी। जहीर चोट के कारण मौजूदा श्रृंखला का हिस्सा नहीं हैं।
इस
पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, जब हमने 2007 में श्रृंखला जीती थी तो जहीर
ने शानदार गेंदबाजी की थी लेकिन उसे अन्य गेंदबाजों से भी सहयोग मिला था।
अनिल बेजोड था क्योंकि उसने एक छोर से रन नहीं बनने दिए और मैच को नियंत्रण
में रखने में सफल रहा।भारतीय टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा
शामिल हैं जो टीम में एकमात्र ऐेसे गेंदबाज हैं जिन्हें इस दौर से पहले
इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेलने का अनुभव हासिल है। लेकिन यह तेज गेंदबाज
अभ्यास मैचों में लय में नजर नहीं आया। उनके अलावा टीम में भुवनेश्वर
कुमार, मोहम्मद समी और स्टुअर्ट बिन्नी जैसे तेज गेंदबाज शामिल हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com