-->

Breaking News

यमुना शुद्धि के बिना सफल नहीं होगा गंगा शुद्धि अभियान: उमा

मथुरा : केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा सफाई मंत्री उमा भारती ने कहा है कि यमुना को शुद्ध किए बिना गंगा सफाई का अभियान सफल नहीं हो सकता। इसलिए भले ही इस अभियान को गंगा मिशन का नाम दिया गया लेकिन यमुना को भी इस अभियान में शामिल किया जाएगा।

वृन्दावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आईं केन्द्रीय मंत्री ने कल कहा कि यमुना, गंगा की बड़ी बहन समान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने दोनों नदियों की सफाई की योजना बनाई है। इस अभियान को वैसे तो मिशन गंगा नाम दिया है लेकिन साथ में यमुना पर भी काम होगा। दोनों नदियों की सफाई से ही देश खुशहाल होगा।

उमा ने वृन्दावन में यमुना किनारे स्थित संत विजय कौशल महाराज के आश्रम में संवाददाताओं से कहा कि गंगा-यमुना शुद्धिकरण को लेकर सात जुलाई को दिल्ली में गंगा मंथन सम्मेलन बुलाया गया है।

इसमें पर्यावरणप्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता, नदी-जल परियोजना विशेषज्ञ, कानूनविद्, एवं सभी संबंधित मंत्रालयों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। मंथन में जो सुझाव आएगा उस पर परियोजना बनाकर कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश की जीवनदायिनी नदियों को स्वच्छ करना हर देशवासी का धर्म है। इसलिए सरकार की इस मुहिम में आम आदमी को भी अपना अमूल्य सहयोग देना चाहिए क्योंकि समाज के सहयोग के बिना कोई भी सरकार इस प्रकार के अभियान में सफल नहीं हो सकती।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com