रावत ने कहा इस बार मोदी लहर नहीं
नयी दिल्ली : उत्तराखंड
में आगामी विधानसभा उपचुनाव लड रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत का
मानना है कि नरेन्द्र मोदी लहर इस बार काम नहीं करेगी और लोग इस पर्वतीय
राज्य में स्थिरता लाने के लिए उनकी सरकार को वोट देंगे।रावत ने पीटीआई को
दिए एक साक्षात्कार में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के लिए सत्ता
विरोधी लहर और संप्रग के खिलाफ भाजपा के अभियान का मुकाबला करने में नाकाम
रहने को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस उत्तराखंड में पांच में एक भी सीट नहीं
जीत सकी। रावत इस साल फरवरी से राज्य के मुख्यमंत्री हैं।
हार की जिम्मेदारी लेते हुए रावत ने कहा कि उन्हें तैयारी के लिए कम वक्त मिला, हालांकि उन्होंने कहा कि ऐसी हार के लिए बहाने नहीं बनाने चाहिए।दरअसल, 21 जुलाई का उत्तराखंड उपचुनाव रावत के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के छह महीने के अंदर राज्य विधानसभा का सदस्य बनना उनके लिए अनिवार्य है। वह धारचुला सीट से चुनाव लडेंगे।उनकी टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब ए के एंटनी के नेतृत्व में पार्टी का एक पैनल आम चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के कारणों पर विचार कर रहा है और राज्यों के नेताओं के साथ एक...एक कर बैठक कर रहा है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com