-->

Breaking News

जदयू टूट की ओर अग्रसर: भाजपा

पटना: भाजपा ने आज दावा किया कि बिहार में सत्ताधारी पार्टी जदयू मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के समूह और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समूह के रूप में टूटकर अलग होने वाली है।भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज प्रेस ट्रस्ट से कहा कि प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी जदयू टूट की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि अगले बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के नेतृत्व को लेकर भी जदयू में मतभेद बरकार है। 

सुशील ने कहा कि मुख्यमंत्री के करीबी मंत्री सार्वजनिक तौर पर यह कह रहे हैं कि चुनाव जीतन राम मांझी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा जबकि जदयू द्वारा पूर्व में पारित एक प्रस्ताव में कहा गया था कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।उन्होंने दावा किया कि जदयू में जो स्थिति है उससे यह स्पष्ट होता है कि उक्त दल जीतन राम मांझी नीत जदयू-एम और दूसरा नीतीश कुमार नीत जदयू-एन के रूप में टूट के कगार है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com