पीटरसन ने कहा, फिर से इंग्लैंड के लिये खेलना चाहता हूं
लंदन :
केविन पीटरसन अब भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की इच्छा रखते हैं और
उन्होंने आज कहा कि वह फिर से इंग्लैंड की तरफ से खेलना चाहते हैं।पीटरसन
विश्व एकादश की तरफ एमसीसी के खिलाफ मैच की तैयारी के लिये आज लार्ड्स आये
थे। उन्होंने ट्वीट किया, लार्ड्स के ड्रेसिंग रूम में मेरी जगह सुरक्षित
है। पोशाक तैयार है। इसलिए कल को लेकर काफी उत्साहित हूं।उन्होंने
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा, मैंने
नहीं सोचा था कि मुझे लार्ड्स में फिर से खचाखच भरे स्टेडियम में खेलने का
मौका मिलेगा। मुझे अब भी उम्मीद है कि चीजें बदलेंगी और मैं फिर से
इंग्लैंड के लिये खेलूंगा। समय ही बताएगा।
संदेश
में पीटरसन के इन्स्टाग्राम अकाउंट का लिंक तथा लार्ड्स ड्रेसिंग रूम में
उनकी शर्ट और हैट की तस्वीर दी गयी है।पीटरसन को इंग्लैंड के खराब एशेज
दौरे के बाद इंग्लैंड टीम से बाहर कर दिया गया। वह कल होने वाले मैच में
शेन वार्न की टीम की तरफ से खेलेंगे जबकि सचिन तेंदुलकर भी संन्यास लेने के
बाद पहली बार बल्ला थामेंगे। यह मैच लार्ड्स मैदान की 200वीं वर्षगांठ के
अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।वार्न ने भी अपने मित्र पीटरसन का समर्थन
यिका और कहा कि इंग्लैंड को उनकी जरूरत है। उन्होंने कहा, केपी मैच विजेता
है। वह सुपरस्टार है और बेहतरीन खिलाडी है। उसे खेलते हुए देखने में आनंद
आता है। मुझे पूरा विश्वास है कि वह शनिवार को मैच खेलने आएगा और शानदार
पारी खेलेगा। उसने इंग्लैंड की तरफ से लार्ड्स पर कई अच्छी पारियां खेली है
और उम्मीद है कि शनिवार को भी वह ऐसा करेगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com